राजस्थान कांग्रेस को लेकर दिल्ली में बैठक शुरू पायलट सहित 30 नेता-मंत्री मौजूद

इंडिया फर्स्ट। जयपुर।

विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस हाईकमान ने राजस्थान पर फोकस करना शुरू कर दिया है। चुनावों की रणनीति तय करने और संगठन से जुड़े मुद्दों को लेकर आज कांग्रेस मुख्यालय दिल्ली में मीटिंग हो रही है।

राहुल गांधी ने मीडियाकर्मियों से हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि बैठक में गहलोतजी भी जुड़े हैं, लैपटॉप में उन्हें भी दिखा दीजिए। इस पर नेताओं ने कहा की बड़ी स्क्रीन लगी है उस पर भी देख सकते हैं।

पायलट पर हो सकता है फैसला

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी राजस्थान के कांग्रेस नेताओं को चुनावी टास्क देंगे। इस बैठक में करीब 30 वरिष्ठ नेताओं को बुलाया गया है।

सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच खींचतान मिटाकर एकजुट करने के हिसाब से इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।

बैठक में राजस्थान विधानसभा चुनावों की रणनीति के साथ सचिन पायलट के रोल काे लेकर फैसला होने की संभावना है।

पिछले दिनों इसी तरह की बैठक छत्तीसगढ़ के मामले में हुई थी। छत्तीसगढ की बैठक के बाद टीएस सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया गया था।

छत्तीसगढ़ में खींचतान मिटाने के बाद अब राजस्थान की बारी है। सचिन पायलट को संगठन में पद देकर मेनस्ट्रीम में लाने के फार्मूला पर इस बैठक के बाद अमल होने की संभावना है।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#RAJASTHAN FIRST. CBI Registers Case in alleged Paper Leak in NEET-UG 2026 .

INDIA FIRST . JAIPUR . RAKESH SHARMA    Based on a written complaint received from De…