इंदौर, जबलपुर समेत 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

इंडिया फर्स्ट। भोपाल।

इंदौर, जबलपुर समेत मध्यप्रदेश के 21 जिलों में गुरुवार को भारी बारिश का अलर्ट है। इन जिलों में 4 इंच से ज्यादा पानी गिर सकता है। शुक्रवार से बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होगा। इससे लगातार तीन दिन तक प्रदेश में तेज बारिश का दौर रहेगा।

इंदौर जिले में तेज बारिश हुई। भोपाल, धार, गुना, रतलाम, उज्जैन, खजुराहो, दमोह, सतना, उमरिया में भी पानी गिरा। पिछले 24 घंटे में टीकमगढ़ में 5.19 इंच बारिश हुई। बैतूल में 1.99, रतलाम में 1.69 और खजुराहो में 1.02 इंच पानी गिरा।

टीकमगढ़ में बुधवार को दो घंटे में 5 इंच पानी गिरा। सड़क, बाजार, गलियां, घर-दुकानों और सरकारी दफ्तरों में पानी भर गया। कलेक्टर, जेलर के बंगले में भी पानी भर गया। जनपद पंचायत कार्यालय में भी दो फीट तक पानी भर गया। गर्ल्स हॉस्टल में पानी भरने से वहां रह रही लड़कियां फंस गईं। इसके बाद होमगार्ड का दल बचाव कार्य के लिए भेजा गया। टीकमगढ़-जतारा रोड पर मजना चौकी के पास उर नदी के बहाव में फंसे युवक को रात 12.30 बजे नाव की मदद से रेस्क्यू किया गया।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#SPORTS FIRST . Madhya Pradesh’s Largest International Sports Complex Takes Shape in Bhopal .

INDIA FIRST . BHOPAL . RIYA CHANDANI ₹985.76 Crore Mega Project to Position MP as India’s …