#MP FIRST मतदान के बाद मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने परिवार के साथ बिताया समय

 

इंडिया फर्स्ट | सागर |

  1. पोती को किया दुलार, पोती ने भी दादू से की ढेर सारी बातें
  2. फोन पर प्रमुख कार्यकर्ताओं–पदाधिकारियों से चर्चा कर की चुनावी समीक्षा

विधानसभा चुनाव में लगातार तीन-चार माह से सामाजिक सम्मेलन, जनसंपर्क और चुनावी सभाओं तथा मतदान के बाद मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने शनिवार का दिन अपने परिवार के साथ बिताया।

 

चुनावी भागदौड़ के करना जल्दी उठने वाले मंत्री गोविंद सिंह शनिवार सुबह आराम से उठे। सुबह की चाय और नाश्ता के बाद उन्होंने फोन पर प्रमुख कार्यकर्ताओं–पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए चुनावी समीक्षा की।

पूजन के बाद एक साथ पूरा राजपूत परिवार एक साथ नजर आया। इस दौरान खाना खाते हुए सभी विषयों पर चर्चा होती रही। मंत्री राजपूत अपनी पोती को दुलार करते हुए नजर आए। पोती ने भी दादू से ढेर सारी बातें की। मंत्री राजपूत ने क्षेत्रवासियों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं–पदाधिकारियों को शांतिपूर्ण मतदान होने पर आभार जताते हुए उन्हें बधाइयां और शुभकामनाएं दी। INDIAFIRST.ONLINE

Comments are closed.

Check Also

#MP FIRST . National Panchayati Raj Day: CM Dr. Mohan Yadav Highlights Role of Villages in Nation Building

INDIA FIRST . BHOPAL . RIYA CHANDANI National Panchayati Raj Day is being celebrated acros…