#MP FIRST MP में पहली बार सरकार ने अवकाश घोषित किया, कल बैंक, बीमा-ट्रेजरी में छुट्‌टी

इंडिया फर्स्ट | नई दिल्ली |

मध्यप्रदेश में कल यानी, बुधवार को बैंक, बीमा और ट्रेजरी (जिला कोषालय) में भी छुट्‌टी रहेगी। सरकार ने पहली बार रक्षाबंधन पर अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्‌टी घोषित की है। इससे प्रदेश के करीब 50 हजार अधिकारी-कर्मचारियों को फायदा मिलेगा।

प्रदेश में रक्षाबंधन पर सार्वजनिक अवकाश रहता है, लेकिन बैंकों, बीमा, कोषालय और उप कोषालयों के लिए छुट्टी नहीं रहती थी। इसके चलते कर्मचारी मांग उठा रहे थे। बैंकों से जुड़े यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस मध्यप्रदेश ने 10 अगस्त को मुख्यमंत्री को लेटर लिखकर 30 अगस्त, रक्षाबंधन पर बैंक और वित्तीय संस्थाओं में नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की थी। वहीं, अन्य संगठनों ने भी मांग उठाई थी। आखिरकार मंगलवार को सरकार ने इनके लिए भी रक्षाबंधन का सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया।

सरकार को लेटर लिखा था-एमपी में भी अवकाश घोषित हो

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस मध्यप्रदेश के को-ऑर्डिनेटर वीके शर्मा ने बताया, लेटर के जरिए प्रदेश सरकार से मांग की थी कि जब देश के विभिन्न राज्यों में बैंक एवं वित्तीय संस्थानों में रक्षाबंधन पर अवकाश घोषित किया जा सकता है तो मध्यप्रदेश में क्यों नहीं? लेटर में लिखा था कि अन्य राज्यों की तुलना में मध्यप्रदेश त्योहारों पर सबसे कम अवकाश घोषित करने वाले राज्यों में जाना जाता है। वर्ष 2023 में बैंक एवं वित्तीय संस्थानों में त्योहारों के अवसर पर जहां अन्य प्रदेशों की कई राज्य सरकारों द्वारा 25-25 अवकाश घोषित किए गए हैं। वहीं मध्यप्रदेश सरकार ने मात्र 16 अवकाश ही घोषित किए हैं। पहले कई राज्यों में वहां की राज्य सरकारों द्वारा राज्य कर्मचारियों के साथ-साथ बैंक एवं वित्तीय संस्थानों में भी निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत 30 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर अवकाश घोषित किया जा चुका है।

इसलिए मध्यप्रदेश में भी यह मांग की जा रही थी। आखिरकार सरकार ने सार्वजनिक अवकाश के आदेश जारी कर दिए। इससे प्रदेशभर के अधिकारी-कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। वे भी अपने परिवार के साा त्योहार मना सकेंगे।

पहली बार अवकाश घोषित किया

फोरम के को-ऑर्डिनेटर शर्मा ने बताया कि सरकार ने पहली बार रक्षाबंधन पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इससे प्रदेश के 50 हजार से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी। indiafirstnews.online

Comments are closed.

Check Also

Participated, Yet Never Claimed Credit: The Contribution of the Rashtriya Swayamsevak Sangh and Its Volunteers to India’s Freedom Struggle

INDIA FIRST . BHOPAL . KAILASH CHANDRA The history of India’s freedom movement is va…