mumbai cruise drug updates : आर्यन ड्रग्स केस का गवाह पुणे में गिरफ्तार, वर्ष 2018 से पुलिस कर रही थी तलाश।

 इंडिया फ़र्स्ट ।

 आर्यन ड्रग्स केस के गवाह किरण गोसावी को पुलिस ने पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। उसे पुणे क्राइम ब्रांच की एन्टी एक्सटॉर्शन सेल ने देर रात गिरफ्तार किया। वह पिछले कई दिनों से फरार चल रहा था।

किरण गोसावी की गिरफ्तारी धोखाधड़ी के मामले में हुई है। उसे वर्ष 2018 से पुणे पुलिस तलाश रही थी। चिन्मय देशमुख नाम के शख्स ने किरण गोसावी के खिलाफ शिकायत की थी और यह आरोप लगाया था कि गोसावी ने मलेशिया में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी की है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को कल से गोसावी के पुणे के आस पास होने की भनक लग गई थी जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Read More : आर्यन खान को दिग्विजय क्यों दे रहे है क्लीन चिट .??

वहीं गोसावी ने गिरफ्तारी से पहले एक वीडियो संदेश जारी किया है। वीडियो में वह कह रहा है कि प्रभाकर शैल ने कहा कि उसे यहां खड़ा किया था, वहां खड़ा किया था, इतना पैसा लिया है, उतना पैसा लिया है। प्रभाकर को पिछले 5 दिनों में कितने ऑफर आए हैं यह सब आपको उसके मोबाइल रिकॉर्ड से पता चल जाएगा।

Read More : IndiaFirst.Online भाजपा के बाद अब औद्योगिक संगठन भी किसान आंदोलन की खिलाफ

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#SATYA DARSHAN. The Flexner Report (1910) | A Special Investigative Historical Article .

INDIA FIRST . SATYA DARSHAN . ASHUTOSH HIGHLIGHTS FIRST: The confidential report by a non-…