MP के ग्वालियर-चंबल में आज बारिश

इंडिया फर्स्ट। भोपाल। मध्यप्रदेश के ग्वालियर और चंबल के शहरों में मंगलवार को बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई है। छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी के साथ मालवा के शाजापुर, आगर, मंदसौर और नीमच में भी बूंदाबांदी हो सकती है।

पिछले तीन दिन से प्रदेश के कई शहरों में हल्की बारिश हो रही है। खासकर सतना, रीवा, गुना, दतिया, छतरपुर, पन्ना में भींग रहे हैं। अब अन्य शहरों में भी बारिश का दौर चलेगा। 28 जनवरी तक रिमझिम बारिश होगी। ग्वालियर-चंबल संभाग के साथ छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में गरज के साथ बिजली गिरने या चमकने की संभावना भी है।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

Participated, Yet Never Claimed Credit: The Contribution of the Rashtriya Swayamsevak Sangh and Its Volunteers to India’s Freedom Struggle

INDIA FIRST . BHOPAL . KAILASH CHANDRA The history of India’s freedom movement is va…