
इंडिया फर्स्ट। बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बेंगलुरु में इंडिया एनर्जी वीक 2023 का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान 11 राज्यों में ई20 पेट्रोल की शुरुआत भी होगी, जो 20% इथेनॉल से मिलकर बनता है। इसके अलावा PM सोलर एनर्जी से चलने वाले सोलर कुकिंग सिस्टम को भी पेश करेंगे। एनर्जी वीक 6 फरवरी से 8 फरवरी तक चलेगा।
इसके अलावा PM मोदी कर्नाटक के तुमकुरु में HAL की हेलिकॉप्टर फैक्ट्री देश को सौपेंगे। यह एशिया की सबसे बड़ी हेलिकॉप्टर फैक्ट्री है। यहां 20 साल में 1000 से अधिक हेलिकॉप्टर बनेंगे।
indiafirst.online