3 मार्च को सांची आ सकती हैं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू

इंडिया फर्स्ट। भोपाल। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 3 मार्च को मप्र के दौरे पर आ सकती हैं। सांची में अंतर्राष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए मप्र सरकार की ओर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को न्योता दिया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि राष्ट्रपति की सहमति भी मिल चुकी है। राष्ट्रपति के संभाविज दौरे को देखते हुए CM शिवराज सिंह चौहान आज दोपहर राजभवन में राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात करने पहुंचे हैं।

27 फरवरी से मप्र विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है। चुनावी साल में शिवराज सरकार का यह आखिरी बजट होगा। इस बजट में कई लोक लुभावन घोषणाएं की जा सकतीं हैं। CM शिवराज सिंह चौहान आज राज्यपाल से मुलाकात के दौरान बजट सत्र को लेकर भी चर्चा कर सकते हैं।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#MP FIRST . National Panchayati Raj Day: CM Dr. Mohan Yadav Highlights Role of Villages in Nation Building

INDIA FIRST . BHOPAL . RIYA CHANDANI National Panchayati Raj Day is being celebrated acros…