CEO से 1 लाख की अड़ीबाजी के आरोप में फरार लोकायुक्त के पूर्व DSP कुरचानिया सस्पेंड

इंडिया फर्स्ट। मध्यप्रदेश। लोकायुक्त के पूर्व कार्यवाहक डीएसपी योगेश कुरचानिया को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। कुरचानिया पर नागरिक सहकारी बैंक, गंजबासौदा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) हरिओम भावसार को आय से अधिक संपत्ति का कूटरचित नोटिस दिखाकर एक लाख रुपए की डिमांड करने का आरोप है। उनके खिलाफ विदिशा के गंजबासौदा देहात में शुक्रवार को एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने दो लोगों को मौके से गिरफ्तार किया था। कुरचानिया फरार हो गए थे। निलंबन आदेश रविवार देर रात आया।

कार्यवाहक डीएसपी योगेश कुरचानिया लोकायुक्त पुलिस में पदस्थ थे। पुलिस मुख्यालय ट्रांसफर होने पर कुरचानिया शुक्रवार को लोकायुक्त संगठन से रिलीव हुए थे। इसके बाद वे अपने दो साथियों नीतेश शर्मा और आरपी मालवीय के साथ गंज बासौदा पहुंचे थे। यहां उन्होंने नागरिक सहकारी बैंक के सीईओ भावसार को आय से अधिक संपत्ति का नोटिस दिखाकर 1 लाख रुपए की मांग की थी। कुरचानिया ने गाड़ी में बैठे-बैठे अपना आईडी कार्ड और कथित डीएसपी लोकायुक्त राजेंद्र सिंह सेंगर के हस्ताक्षर किया कूट रचित नोटिस दिखाया था।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

Participated, Yet Never Claimed Credit: The Contribution of the Rashtriya Swayamsevak Sangh and Its Volunteers to India’s Freedom Struggle

INDIA FIRST . BHOPAL . KAILASH CHANDRA The history of India’s freedom movement is va…