मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर महाजनसंपर्क अभियान में जुटे हर मोर्चा : हितानंद

इंडिया फर्स्ट न्यूज़। भोपाल।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने शनिवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा,अनुसूचित जनजाति मोर्चा और युवा मोर्चा की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूरे होने पर 30 मई से 30 जून के बीच विशेष जनसंपर्क अभियान चलेगा। प्रत्येक मोर्चा पार्टी द्वारा तय कार्ययोजना को सफल बनाने में जुटें। उन्होंने विशेष जनसंपर्क अभियान के दौरान चारों मोर्चो द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।

हितानंद ने बताया कि अनुसूचित जाति मोर्चा विशेष जनसंपर्क अभियान के दौरान शक्ति केन्द्र स्तर पर बस्ती संपर्क और विधानसभा स्तर पर लाभार्थी मेला आयोजित करेगा। विधानसभा स्तर पर अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे। अभियान के दौरान अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता विधानसभा स्तर पर अजा छात्रावासों में जाकर युवाओं से संवाद कर उन्हें सरकार की उपलब्धियों के पत्रक वितरित करेंगे। इसी प्रकार अनुसूचित जनजाति मोर्चा बूथ स्तर पर लाभार्थियों से संपर्क करेगा, वहीं जिला स्तर पर मोर्चा जनजाति गौरव यात्रा निकालकर जनजाति समूहों के समाज प्रमुखों और योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क करेंगे। जनजाति गौरव यात्रा के दौरान गांव, चौपाल एवं जनजाति सम्मान सभा आयोजित होगी। 9 जून को भगवान बिरसा मुंडा शहीद दिवस पर विधानसभा स्तर पर सम्मेलन आयोजित होंगे। वहीं विशेष जनसंपर्क अभियान के दौरान अजजा मोर्चा जिला स्तर पर अनुसूचित जनजाति समाज के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित करेगा।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#INDIA FIRST . Global Power Networks and the Modern Financial Order — Kailash Chandra .

INDIA FIRST . BHOPAL . KAILASH CHANDRA When we try to understand modern world politics and…