सीएम शिवराज ने, देखिये किसके साथ सेल्फी ली।

इंडिया फर्स्ट । भोपाल।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश भाजपा 20 से 30 जून तक विशेष संपर्क अभियान चला रही है। इस अभियान में व्यापक जनसंपर्क, लाभार्थी संपर्क, समाज के विभिन्न वर्गों से संपर्क, प्रबुद्धजन एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संपर्क किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधायक रामेश्वर शर्मा के साथ मंगलवार को भोपाल की हुजूर विधानसभा के बूथ क्रमांक-45 से भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश द्वारा 20 से 30 जून तक चलाए जाने वाले ‘महा-जनसंपर्क अभियान’ की शुरु आत की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं विधायक रामेश्वर शर्मा ने गांधीनगर मंडल के बूथ-45 पर घर-घर जाकर संपर्क किया। नागरिकों को भाजपा सरकार की विभिन्न ऐतिहासिक लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पत्रक वितरित किये। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न लाभार्थियों के साथ सेल्फी भी ली व भाजपा द्वारा जारी टोल-फ्री नंबर पर मिस्डकॉल के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आभार पहुंचाया।

ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी ने 64 हजार बूथों पर घर-घर पहुंचने के अभियान की शुरुआत की है। बीजेपी का यह अभियान 20 जून से लेकर 30 जून तक चलेगा। महा-जनसंपर्क अभियान के तहत बीजेपी कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी की जनहितैषी नीतियों से लोगों को अवगत कराएंगे। महा जनसंपर्क अभियान में भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर घर-घर संपर्क कार्यक्रम आयोजित कर विकास कार्यों पर चर्चा करेंगे। लाभार्थियों के साथ सेल्फी लेंगे एवं टोल-फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल करेंगे।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर गांधीनगर मंडल अध्यक्ष योगेश वासवानी, क्षेत्रीय पार्षद, ज्योति जगदीश यादव, जिला उपाध्यक्ष राम बंसल, बूथ अध्यक्ष अक्षय जैन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#INDIA FIRST . Global Power Networks and the Modern Financial Order — Kailash Chandra .

INDIA FIRST . BHOPAL . KAILASH CHANDRA When we try to understand modern world politics and…