चुनावी साल बीजेपी को तगड़ा झटका, पूर्व विधायक ने थामा कांग्रेस का दामन

इंडिया फर्स्ट। भोपाल।

मध्यप्रदेश में इसी साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसकों लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अब चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में लग गए है। चुनाव से पहले नेताओं का दल बदलने का दौरा जारी है। इसी बीच मध्यप्रदेश में बीजेपी को एक बार फिर तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, विजयराघवगढ़ के पूर्व विधायक ध्रुव प्रताप सिंह बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

आज पूर्व विधायक ध्रुव प्रताप सिंह को पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सदस्यता दिलाई है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह भी मौजूद थे। आपको बता दें कि बीजेपी से इस्तीफा देते समय एक वीडियो बनाकर ध्रुव प्रताप सिंह ने बीजेपी पर आरोप लगाया था। धुव्र प्रताप सिंह का कहना था कि बीजेपी अब अपने मूल सिद्धांतों से भटक चुकी है। कई दिनों से ध्रुव प्रताप सिंह पार्टी में उपेक्षा झेल रहे थे।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#MP FIRST . Action Taken Against Illegal Madrasa in Bhopal’s Kalpana Nagar.

INDIA FIRST . BHOPAL . RIYA CHANDANI A major development has emerged from Bhopal, the capi…