कमलनाथ के छलावे से कांग्रेस नेता भी अछूते नहीं : डॉ. केसवानी

इंडिया फर्स्ट । भोपाल।

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कांग्रेस के चुनावी कैंपेन के पोस्टर में भी कांग्रेस की गुटबाजी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जब सत्ता में थे तो उन्होंने मध्यप्रदेश की जनता को छला। कमलनाथ के इस छलावे से जनता के साथ कांग्रेस के नेता भी अछूते नहीं है और यही कारण है कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के चुनावी कैंपेन के लिए तैयार किए गए पोस्टर में कांग्रेस के किसी भी नेता को जगह नहीं मिली है। इस पोस्टर में न दिग्विजय सिंह है, न अरूण यादव, न कांतिलाल भूरिया है और न नेता प्रतिपक्ष गोविन्द सिंह। पोस्टर में सिर्फ कमलनाथ हैं। यह कमलनाथ के कांग्रेस नेताओं के साथ किए गए छलावे को बताता है।

डॉ. दुर्गेश केसवानी ने कहा कि कांग्रेस के पोस्टर में सिर्फ कमलनाथ ही खुशहाल है, बाकि के नेता गायब है। यह कांग्रेस के आंतरिक कलह, गुटबाजी और अंर्तद्वंद को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे है। वहीं गोविन्द सिंह नेता प्रतिपक्ष जैसे अहम जिम्मेदारी संभाले हुए है। वहीं कांतिलाल भूरिया एक आदिवासी नेता है, लेकिन कमलनाथ के चुनाव प्रचार से यह सब दूर है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ भले ही सार्वजनिक मंच से कांग्रेस में गुटबाजी न होने की बात करते हैं लेकिन हकीकत उससे पूरी तरह उल्टी है। कांग्रेस के नेता अपनी ढपली-अपना राग अलाप रहे है। क्योंकि वह जानते है कि कांग्रेस में जो भी है वह सिर्फ कमलनाथ है।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

Participated, Yet Never Claimed Credit: The Contribution of the Rashtriya Swayamsevak Sangh and Its Volunteers to India’s Freedom Struggle

INDIA FIRST . BHOPAL . KAILASH CHANDRA The history of India’s freedom movement is va…