राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत में सजा रविंद्र भवन

इंडिया फर्स्ट। भोपाल।

राजधानी भोपाल के रविंद्र भवन में 3 से 5 अगस्त तक भारत की लोक एवं जनजीय अभिव्यक्तियों का राष्ट्रीय उत्सव ‘उत्कर्ष और उन्मेष’ का आयोजन होगा। गुरुवार को सुबह 11.30 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुभारंभ करेंगी। राष्ट्रपति के स्वागत के लिए रविंद्र भवन को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। शुभारंभ के दौरान एक ही मंच पर राज्यों की संस्कृति की झलक दिखेगी। देशभर से आए 500 कलाकार राष्ट्रपति के सामने नृत्य की प्रस्तुति देंगे।

देशभर से आए कलाकार बुधवार को नृत्य की रिहर्सल करते हुए नजर आए। मध्यप्रदेश के भगोरिया नृत्य की प्रस्तुति भी राष्ट्रपति देखेंगी। इधर, रविंद्र भवन को सजाने का दौर भी चल रहा है। एंट्री गेट से नृत्य की प्रस्तुति के बीच राष्ट्रपति को अंदर ले जाया जाएगा। इसके बाद वे हंसध्वनि सभागार में उत्सव का शुभारंभ करेंगी। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित रहेंगे। संस्कृति मंत्रालय के संगीत नाटक एवं साहित्य अकादमी संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश के सहयोग से यह आयोजन करेगी। संगीत नाटक अकादमी भारत सरकार की अध्यक्ष डॉ. संध्या पूरेचा, साहित्य अकादमी भारत सरकार के सचिव डॉ. के श्रीनिवास राव भी मौजूद रहेंगे।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

Participated, Yet Never Claimed Credit: The Contribution of the Rashtriya Swayamsevak Sangh and Its Volunteers to India’s Freedom Struggle

INDIA FIRST . BHOPAL . KAILASH CHANDRA The history of India’s freedom movement is va…