नशे के अवैध करोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

इंडिया फ़र्स्ट । भोपाल ।

कलेक्टर भोपाल आशीष सिंह के सख्त निर्देश पर गार्डन रेस्टोरेंट/ढाबा को नेस्तनाबूद किया गया ।

कलेक्टर आशीष सिंह के शराब और नशे के अवैध व्यापार, विक्री और अन्य काम करने वालो के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश के बाद भोपाल में नशे के अवैध करोवारियो के विरुद्ध जिला प्रशासन और नगर निगम के अमले ने कर्रवाई करते हुए अमूल्य गार्डन में स्थित रेस्टोरेंट को पूरी तरह से खत्म कर दिया है।आबकारी अधिकारी श्री राजेंद्र मोरी ने बताया की इस जगह पर रेस्टोरेंट बनाकर शराब का अवैध तरीके से व्यापार और वितरण हो रहा था कई बार आबकारी अमले ने छापा मारकर अवैध शराब पिलाते हुए पकड़ा और चलानी करवाई की थी। किंतु संचालक द्वारा बिना लाइसेंस शराब पिलाना और विक्री जारी रहा है। अभी 3 तीन पूर्व भी अवैध रूप से शराब पार्टी होते हुए पाई गई थी। जिस पर नोटिस भी जारी किया गया था।
उक्त संपत्ति दत्ता परिवार की (दिल्ली निवासी) की है। Isa संपत्ति पर अमूल्य गार्डन में संचालक विजय कुमार मिश्रा द्वारा जमीन किराए पर लेकर रेस्टोरेंट कम ढाबा चलाया जा रहा था।इस ढाबे में शराब, का अवैध विक्रय, शराब पिलाना और अन्य गतिविधियां संचालित हो रही थी।

आज एसडीएम आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में तहसीलदार मनीष शर्मा,आबकारी अधिकारियो के साथ नगर निगम के अमले ने अमूल्य गार्डन पर नशा के कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पूरे रेस्टोरेंट को नेस्तनाबूद कर दिया गया है।

आबकारी विभाग के अधिकारियो ने बताया की इस रेस्टोरेंट पर अवैध रूप से शराब का पिलाना, और विक्री संबंधी सूचना मिलती रही है। कई बार छापा मारने पर शराब की पार्टी होती पाई गई जिस पर इनको नोटिस जारी किया गया था। लगातार शराब पार्टी इस जगह पर हो रही थी जिसका कोई वैध लाइसेंस भी संचालक के द्वारा नही लिया गया था। अमूल्य गार्डन स्थित रेस्टोरेंट के पास अन्य व्यवसायिक गतिविधियों और निर्माण की अनुमति भी नही थी।अधिकारियो द्वारा पेपर मांगने पर किसी प्रकार के कागजात और अनुमति संचालक और मैनेजर द्वारा प्रस्तुत नहीं की गई है। एसडीएम, तहसीलदार, नगर निगम ,पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक कार्रवाई करते हुए पूरे रेस्टोरेंट को जमींदोज कर दिया गया है।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#MP FIRST . National Panchayati Raj Day: CM Dr. Mohan Yadav Highlights Role of Villages in Nation Building

INDIA FIRST . BHOPAL . RIYA CHANDANI National Panchayati Raj Day is being celebrated acros…