भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दौरा कैंसिल

इंडिया फर्स्ट। भोपाल।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दौरा अचानक कैंसिल हो गया है। वे 22 जुलाई को भोपाल में होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेने के लिए आने वाले थे। इसी बैठक में भाजपा के चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहने वाले हैं। इस अहम बैठक में मध्यप्रदेश में तीन माह बाद होने वाले चुनाव को लेकर खास रणनीति बनने वाली थी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भोपाल नहीं आ रहे हैं। उनके आने का कार्यक्रम अचानक कैंसिल हो गया है। गौरतलब है कि जेपी नड्डा 22 जुलाई को भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में होने वाली प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की अहम बैठक में शामिल होने वाले थे। इस बैठक में अगले तीन माह बाद होने वाले चुनाव को लेकर रणनीति पर विचार होना था। जेपी नड्डा का दौरा निरस्त होने का कारण फिलहाल नहीं बताया गया है।

INDIAFIRST.ONLINE

Comments are closed.

Check Also

Participated, Yet Never Claimed Credit: The Contribution of the Rashtriya Swayamsevak Sangh and Its Volunteers to India’s Freedom Struggle

INDIA FIRST . BHOPAL . KAILASH CHANDRA The history of India’s freedom movement is va…