गाजियाबाद: दिल्ली केUP भवन में यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार

इंडिया फर्स्ट न्यूज़।

दिल्ली के यूपी भवन में अभिनेत्री से यौन शोषण का आरोपी राजवर्धन सिंह परमार उज्जैन से गिरफ्तार हो गया है। पुलिस उसे लेकर दिल्ली आ रही है। जहां उसे आज कोर्ट में पेश किया जा सकता है।मॉडल ने महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवर्धन के खिलाफ 27 मई को FIR कराई थी। उसने बताया, राजवर्धन ने उसे राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी से मिलवाने का झांसा दिया। दोनों केंद्रीय मंत्रियों से मीटिंग कराने के लिए वह महिला को 26 मई को यूपी भवन में ले गया। यहां के एक कमरे में उसके साथ यौन शोषण का प्रयास किया।

43 मिनट यूपी भवन में रहे महिला-पुरुष
यूपी के अपर मुख्य सचिव SP गोयल ने बताया, 26 मई की दोपहर 12.22 बजे राजवर्धन एक महिला के साथ यूपी भवन पहुंचा। राजवर्धन को यूपी भवन के कर्मचारियों ने कमरा नंबर-122 दे दिया। जिसे दिल्ली पुलिस ने सील कर दिया है।यूपी भवन में जिन लोगों को कमरे दिए जाते हैं, उस लिस्ट में राजवर्धन का नाम नहीं है। आरोप ये है कि राजवर्धन ने ये कहकर कमरा खुलवाया कि एक अधिकारी आने वाले हैं। इस लापरवाही पर यूपी भवन में तैनात 3 कर्मचारी पारसनाथ, राकेश सिंह और नरेंद्र को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, व्यवस्थाधिकारी डॉ. दिनेश कुमार कारुष पर विभागीय जांच शुरू हो गई है।

राजवर्धन ने दिया था बयान- मैं लस्सी पीने गया था यूपी भवन
हालांकि अपनी सफाई में राजवर्धन ने कहा था कि उसे फंसाया जा रहा है। उसने कहा, उससे महिला की मुलाकात 26 को नहीं 25 मई को हुई थी। हम दोनों यूपी भवन में लस्सी पीने के लिए गए थे। वहां से बिना कुछ खाए-पिए निकल गए। इसके बाद हम नशा मुक्ति के एक कार्यक्रम में भी शामिल हुए। फिर अपने-अपने गंतव्यों को चले गए। राजवर्धन सिंह ने कहा, महिला ने वॉट्सएप कॉल करके मुझसे 50 हजार रुपए मांगे थे। रुपए न देने पर इस तरह के केस में फंसाने की धमकी दी थी। राजवर्धन सिंह परमान यूपी में जिला हरदोई के रहने वाले हैं। लंबे वक्त तक वे लोक जनशक्ति पार्टी से जुड़े रहे। साल-2019 में उन्होंने लखनऊ से चेतना मंच पार्टी से लोकसभा का चुनाव लड़ा। फिलहाल वे खुद को महाराणा प्रताप सेना का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताते हैं।indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#UP FIRST . Massive Fire Rips Through Lucknow Slum, Thick Smoke Seen Miles Away .

INDIA FIRST . LUCKNOW . ABHISHEK YADAV A devastating fire broke out in a slum area of Luck…