भोपाल में 7 फीट गहरे गड्ढे में उतरे स्वामी पुरुषोत्तमानंद

इंडिया फर्स्ट । भोपाल

भोपाल में स्वामी पुरुषोत्तमानंद महाराज ने कथित तौर पर 72 घंटे के लिए भू समाधि ले ली। साउथ टीटी नगर स्थित मां भद्रकाली विजयासन दरबार में महाराज शुक्रवार सुबह 10 बजे 5 बाय 6 के 7 फीट गहरे गड्‌ढे में साधना के लिए बैठे। वे आज से तीसरे दिन 3 अक्टूबर को सुबह 10 बजे गड्‌ढे से बाहर आएंगे। महाराज के गड्‌ढे में बैठते ही बाहर मौजूद लोगों ने गड्‌ढे के ऊपर लकड़ी के पटिये रख दिए, इसके बाद इस पर मिट्‌टी की परत चढ़ा दी गई। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे।महाराज के समाधि लेने की भनक लगने पर पुलिस उनके निवास स्थल भी पहुंची। पुलिस ने समाधि नहीं लेने के लिए उनसे आग्रह किया। महाराज इसे अपना संकल्प बताते हुए नहीं माने। महाराज का कहना था कि उन्होंने समाधि लेने के लिए प्रशासन से लिखित में अनुमति मांगी थी, लेकिन नहीं मिली। उधर, प्रशासन का कहना है कि अनुमति भागवत कथा और दूसरे धार्मिक आयोजन के लिए मांगी गई थी।

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

#MP FIRST . National Panchayati Raj Day: CM Dr. Mohan Yadav Highlights Role of Villages in Nation Building

INDIA FIRST . BHOPAL . RIYA CHANDANI National Panchayati Raj Day is being celebrated acros…