अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में जुटेंगे डेढ़ लाख लोग

इंडिया फर्स्ट। जबलपुर।

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। इस दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूयॉर्क में रहेंगे और संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सामूहिक योग करेंगे। मध्यप्रदेश के जबलपुर में राष्ट्रीय स्तर का अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम होना है। इसमें देश के उपराष्ट्रपति, राज्यपाल सहित कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे।

राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सरकार ने यह जिम्मेदारी आयुष विभाग के मंत्री को दी है। इसके अलावा जबलपुर जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। शहर के गैरिसन मैदान में मुख्य कार्यक्रम होगा। इसमें उपराष्ट्रपति शामिल होंगे। इसके अलावा शहर के कई स्थानों में एक साथ डेढ़ लाख से अधिक लोग अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में शामिल होंगे। 21 जून को यह कार्यक्रम सुबह 6 बजे से होगा।

www.indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के 24वें प्रधानमंत्री बने

इंडिया फर्स्ट। इस्लामाबाद। 72 साल के शाहबाज शरीफ दूसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन गए…