मप्र के सभी मेडिकल कॉलेज में हड़ताल

इंडिया फर्स्ट | भोपाल |

मप्र के सभी मेडिकल कॉलेज में हड़ताल

एमपी के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर

शनिवार सुबह आठ बजे से हड़ताल पर

प्रदेश के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर शनिवार को हड़ताल पर चले गए हैं। डॉ. बाला सरस्वती सुसाइड केस में प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की गई है। जूनियर डॉक्टर्स में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से नाराजगी है।

जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (GMC) भोपाल के अध्यक्ष डॉ. संकेत सीते ने बताया कि भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा और सागर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों की प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई है।

रविवार को गांधी मेडिकल कॉलेज (GMC) में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की जूनियर डॉक्टर डॉ. बाला सरस्वती ने सुसाइड कर लिया था। 5 दिन से GMC में साथी जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल को प्रदेशव्यापी सपोर्ट मिल गया है। सभी अरुणा कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। हालांकि, अरुणा कुमार को HOD के पद से हटाया जा चुका है।

जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के प्रवक्ता डॉ. कुलदीप गुप्ता ने बताया कि हमें तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, बिहार से भी जूनियर डॉक्टर्स सपोर्ट कर रहे हैं। अमृतसर मेडिकल कॉलेज में कैंडल मार्च निकाला गया है।

यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है

indiafirst.online

Comments are closed.

Check Also

Participated, Yet Never Claimed Credit: The Contribution of the Rashtriya Swayamsevak Sangh and Its Volunteers to India’s Freedom Struggle

INDIA FIRST . BHOPAL . KAILASH CHANDRA The history of India’s freedom movement is va…